झारखंड का एक गाँव , जिसका नाम लेने में ग्राम काफी शर्म......
झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर प्रखण्ड की गौनेय पंचायत में एक गाँव है। इसका नाम लेने में लोगों को काफी शर्म आती है । स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का गाँव का नाम लेने पर काफी मजाक उढ़ाया जाता है ,,........
by vikash shah
देवघर , अमरनाथ पोधर : झारखंड के देवघर जिले में एक ऐसा गाँव है , जिसका नाम बताने में ग्रामीणों
को काफी शर्म आती है । आसपास के गाँव वाले हो य रिस्तेदार । स्कूल - कॉलेज हो य सरकारी दफ्तर ।
गाँव का नाम बताते ही लोग मजाक उढ़ाने लगते है । इस गांव के नाम से काफी फजीहत झेलते रहते है ।
ऐसे में उन्होंने इस गाँव का नाम बदलने का योजना बनायी है । इसके प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ।
जल्द ही इस गाँव का नाम बदल दिया जाएगा , ताकि ग्रामीणों को अपने गाँव का नाम बताने में शर्ममंदगी
नहीं झेलनी पड़े और फख से लोग अपने गाँव का नाम बता सके ।
काफी शर्म आती है गाँव का नाम बताने में ..........
देवघर जिले के मधुपुर प्रखण्ड की गौनेय पंचायत में एक गाँव है । इसका नाम लेने में लोगों को काफी
शर्म आती है । स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का गाँव का नाम लेने पर काफी मजाक उढ़ाया जाता है ।
दोस्त भी इनका कभी - कभी मजाक बना देते है । एक बार दूसरे गाँव में यज्ञ हो रहा था व मंच से किसी
लड़के का परिचय मजाकिया लहजे में बिल्ली के बच्चे से कर दिया गया । हालांकि इससे कोई विवाद
नहीं हुआ , लेकिन लोगों ने खूब ठहाके लगाए । इस घटनाक्रम के बाद गाँव के लोगों को अपने गाँव
का नाम बताने में काफी शर्म आले लगे .....
Also Read : Post Office Bharti 2023 : कल से 65231 से अधिक पदों पर भर्ती 10वीं , 12वीं और ग्रेजुएशन पास भर्ती ।
1200 की आबादी वाला गाँव
सरकार दस्तावेजों में गाँव का नाम बिल्ली है । इस नाम के कारण सरकारी कार्यलय के बाबुओ को भी संशय
होती है भला किसी गाँव का नाम बिल्ली कैसे हो सकता है । ऐसा संदेह होने पर सरकारी बाबुओ को दुबारा
सत्यता के लिए छानबीन करनी पड़ती है । इस तरह रोज - रोज की नई - नई फजीहत आने पर अब पंचायत
ने बिल्ली गाँव का नाम ही बदलकर बाबा साहेब अंबेडकर ग्राम रखने का प्रस्ताव तैयार करने की योजना
बनाई है । करीब 1200 आबादी वाले इस बिल्ली गाँव के कई लोग शिक्षक , इंजिनीयर समेत अन्य सरकारी
नौकरियों में है । ग्रामीणों का कहना है की प्रूवज के समय से ही उनके गाँव का नाम बिल्ली है ।
नाम बदलने की है योजना
ग्रामीण रवि दस बताते है की गाँव का नाम बिल्ली तो सरकारी दस्तावेजों में जरूर है , लेकिन जब हमलोग
कही रिस्तेदार में जाते है गाँव का नाम बिल्ली बताते है तो आश्चर्य व्यक्त करते हुए लोग हसने लगते है
हमलोग की इच्छा है की गाँव का नाम आंबेडकर ग्राम रखा जाए ।
गौनेया पंचायत के मुखिया मुकेश दास ने कहा की बिल्ली बड़ी आबादी वाला गाँव है । शिक्षा में यह
गाँव काफी आगे है । अक्सर इस गाँव के छात्र उन्हे बिल्ली गाँव के नाम को लेकर शिकायत करते है ।
गाँव के नाम बताने पर मजाक व हसी - ठिठोली होने लगती है ..........


0 Comments