कांग्रेस ने 24 घंटे में गवाये तीन बड़े चेहरे
कॉंग्रेस को लगा झटका , 2 दिन में 3 नेता पार्टी से चले गए है । बुधवार को विजेंदर सिंह और संजय निरुपम गए । गुरुवार को टेजतरार प्रवक्ता गौरव वलभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया । लोकसभा
चुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है ।
लोकसभा चुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है और मुख्य विपक्षी पार्टी कॉंग्रेस को झटके पर झटके लग रहे है । 24 घंटे में तीन पार्टी को गवां दिए है । बुधवार दोपहर में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कॉंग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी पार्टी मे शामिल हो गए । कुछ ही घंटे बाद कॉंग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया । गुरुवार सुबह पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी अचानक कॉंग्रेस का साथ छोड़
छोड़ दिया है । ये तीनों कॉंग्रेस के बड़े नेता माने जाते है , ये तीनों नेता हरियाणा , महाराष्ट्र , राजस्थान
के है। चुनाव के बीच कॉंग्रेस को यह बड़ा नुकसान माना जा रहा है ।
विजेंदर सिंह ने क्यों छोड़ा काँग्रेस का साथ ?
ओलिंपिक्स पदक और अंतर्राष्ट्रीय बौक्सर विजेंदर सिंह (38 वर्ष ) कॉंग्रेस छोड़कर बीजेपी मे शामिल
हो गए है । बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में विजेंदर का स्वागत किया गया ।
विजेंदर मंगलवार रात तक कॉंग्रेस के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है । इस बीच
बुधवार को खबर आई विजेंदर ने कॉंग्रेस छोड़ दी है । विजेंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के नेतृत्व में पार्टी का काम करेंगे । देश दुनिया में हमारे खिलाड़ी का मान सम्मान बड़ा है ।

0 Comments