JAC Board 8th Result 2024
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही जल्द जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 8वीं के एग्जाम दिए हैं वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। बता दें कि 2023 में 8वीं का रिजल्ट 24 मई को जारी हुआ था। इस बार भी माना जा रहा था कि 24 मई को परिणाम जारी हो जाएंगे, लेकिन वह तारीख तो निकल गई है, लेकिन अब माना जा रहा है कि 8वीं का रिजल्ट 27 मई यानि कि आज जारी किया जा सकता है।
इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हुई थी और 6 लाख से अधिक बच्चे इस साल की परीक्षा में बैठे हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी है वह ऑनलाइन ही अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास उनका रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि की जानकारी होना आवश्यक है। पिछले साल 8वीं का रिजल्ट 24 मई को आया था। 2023 में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 8वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 4,54,146 बच्चे परीक्षा में पास हो गए थे। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा था।
0 Comments